Elvish news : फेमस युट्यूबर और बिगबॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के ऊपर मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एल्विश यादव पर सापों की तस्करी करके उनका जहर निकालने औऱ गैरकानूनी तरीके से रेव पार्टी कराने के आरोप लगाए गए हैं। जिसे लेकर एल्विश यादव के ऊपर नोयडा के सेक्टर – 49 में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आपको बता दे कि एल्विश यादव एक सोशल मीडिया स्टार हैं। और अभी हाल ही में बिगबॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर भी रह चुके हैं। एल्विश यादव के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन के आसपास फ़ॉलोअर्स हैं। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर 14.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। तो आईए जानते हैं। की एल्विश यादव पर किन किन धाराओं में केस दर्ज किया गया हैं। और ये केस किसने दर्ज करावाया हैं। वही उनके खिलाफ पुलिस को क्या क्या सबूत मिले हैं।
एल्विश के ऊपर किन धाराओं में हुआ केस दर्ज
एल्विश यादव और उनके अलावा सभी आरोपियों पर जो धाराएं लगाई गई हैं। वह सभी धाराएं गेर जमानती धाराएं हैं। अब आपको बता दे कि एल्विश समेत अन्य आरोपियों पर वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं पर केस दर्ज किया हैं। इसके अलावा उनके ऊपर आईपीसी धारा -120बी के अनुसार भी केस फाइल किया गया हैं। जिनपर केस फाइल किया गया हैं। उनमें दिल्ली के राहुल (32), जयकरन (50), रविनाथ (45), टिटूनाथ (45) और नारायण (50 ) के नाम शामिल हैं। जिन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया हैं। वह इस गैर कानूनी रेव पार्टी में सापों व स्नैक वेनम का उपयोग करते थे। हालांकि इस केस को लेकर एल्विश यादव की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया देखने को नही मिली हैं।
आरोपियों के पास क्या-क्या सामान मिला
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के संदीप चौधरी के अनुसार उन्होंने अभी तक 5 आरोपियों को गिरप्तार किया हैं। जिनके पास से पुलिस को 9 जिंदा साँप जिसमे से 2 दोमुंही सांप, 5 कोबरा, 1 रेट स्नैक (घोड़ा पछाड़) और 1 अजगर मिला हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर भी प्राप्त हुआ हैं।जानकारी के मुताबिक इन सांपो से निकले जहर का इस्तेमाल रेव पार्टी में किया जाता था। इस तरह पुलिस ने इस पूरे मामले में एल्विश यादव समेत 6 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। वही पुलिस के मुताबिक मामले की पूरी जांच की जा रही हैं।
किसने कराई एल्विश यादव पर एफआईआर
सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फ़ॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर के ऑफिसर पद पर कार्य करने वाले गौरव गुप्ता की तरफ से एल्विश यादव पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। जिसमे उन्होंने पुलिस को बताया हैं। एल्विश यादव और उनके कुछ साथी आरोपी मिलकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टियां कराते हैं। जिसमे वह विदेशी महिलाओं को बुलाकर नशीले पदार्थो का सेवन करवाते हैं। और जिंदा सापों के साथ वीडियो शूट करवाते हैं। इस एफआईआर के बाद सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने एल्विश यादव की गिरप्तारी की मांग की हैं। और कहाँ हैं। कि उन्हें इस जुर्म के लिए 7 साल की सजा होनी चाहिए। वही उन्होंने एल्विश को किंगपिंग ( सरगना ) के नाम से सम्बोधित किया हैं।