Business idea : नमस्कार दोस्तो आज लेकर आए हैं। एक ऐसा त्योहारी बिजनेस आइडिया जिससे आप ढेर सारी कमाई कर सकते है। यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है। जिसे आप बाराह महीने कर सकते है। इस व्यवसाय की अच्छी बात यह हैं कि आपको इसमें बहुत कम पूंजी की आवश्यकता पड़ेगी। और साथ ही मुनाफा ज्यादा होगा। लेकिन व्यवसाय को शुरू करने से पहले आपको बिजनेस करने के लिए स्थान का चयन अच्छे से करना होगा। ओर साथ ही बिजनेस की संपूर्ण जानकारी अच्छे से जाना अनिवार्य होगा। तभी आप अपने व्यवसाय को ऊचाइयों तक ले जा सकते हैं। तो आइए मित्रो आज हम आपको बताते है। एक ऐसा business idea जिसे आप कमा सकते हैं। अधिक मुनाफा।
Business idea : फूल मालाओं का व्यवसाय
दोस्तो आज हम जिस बिजनेस आइडिया की बात कर रहे है। वह फूल मालाओं का बिजनेस हैं। फूल मालाओं का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है। जो 12 महीने किया जा सकता हैं। इसमें आपको नाममात्र की लागत लगाना पड़ती है। और मुनाफा ज्यादा कमा सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं। फूल मालाओं का उपयोग शादियों ,पार्टियों,धार्मिक कार्यक्रम, किसी के स्वागत के लिए और खास करके भगवानों के लिए उपयोग किए जाते है। इसलिए यदि आप चाहे तो इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। वो भी बहुत कम पूंजी के साथ। तो आइए जानते नीचे इस व्यवसाय के बारे में विस्तार से।
इस तरह करें व्यवसाय शुरुआत
फूल वाला का व्यवसाय शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको फूलों की आवश्यकता होगी। यदि आप चाहे तो अपने खेतों में तरह-तरह के फूल उगाकर उनकी माला बना सकते हैं। अगर आपके पास फूल उगाने का स्थान नहीं है। तो आप दूसरे लोगों से संपर्क करके ताजा फूलों को खरीद कर उनसे मालाओं का निर्माण कर सकते हैं। इसमे आप गेंदे, मोगरें, गुलाब, चमेली और गुड़हल तरह तरह के फूलों की मालाएं बना सकते हैं। लेकिन इन फूल मालाओं को बनाने के लिये आपको कुछ लोगो को काम पर रखना होगा। जो फूल माला बनाना जानते हैं। अब उनकी सहायता से आपको फूल माला बनाना होगा। ओर उन्हें बाजार में उचित दामो पर बेचना होगा।
व्यवसाय में लगने वाली लागत और मिलने वाला मुनाफा
फूलमाला का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको सिर्फ नाम मात्र की पूंजी लगानी होगी। इस बिजनेस को आप सिर्फ एक ₹10000 से भी शुरू कर सकते हैं। इन रूपयों के साथ आप अपने नए व्यवसाय को आरंभ करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अब बात मुनाफे के बारे में की जाए तो बाजार में एक माला का सबसे कम दाम ₹20 होता है। इस तरह आप एक दिन में यदि 50 माला बेचते हैं। तो इन 50 मालाओं से आप एक दिन में 1,000 रुपए कमा सकते हैं। इस तरह 1 महीने में आप 30,000 रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं।